RIMS के कैदी वार्ड से उग्रवादी सहित दो कैदी फरार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान(RIMS) अस्पताल के कैदी वार्ड से दो कैदी के फरार होने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है।

दोनों कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़कर वहां से भाग गये।

फरार कैदियों में गुमला निवासी अमित उरांव और हजारीबाग निवासी मशरूर आलम खान बताया जा रहा है। अमित उरांव उग्रवादी बताया जा रहा है। अमित पर CLC Act दर्ज है।

CCTV फुटेज को खंगाल रही है

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों कैदियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर (Raid) रही है। साथ ही आसपास के CCTV फुटेज को खंगाल रही है।

ग्रिल था खराब

जानकारी के (Information) अनुसार शनिवार की रात 2:30 बजे दोनों कैदी बाथरूम के खिड़की का (Bathroom Window) ग्रिल तोड़कर फरार हो गए । बताया जा रहा है कि ग्रिल खराब था। इसी का फायदा दोनों कैदियों ने उठाया।

मेडिसिन के डॉक्टर कर रहे थे इलाज

गुमला जेल से (GUMLA JAIL) उग्रवादी अमित उरांव और हजारीबाग से मशरूर आलम खान को इलाज के लिए रांची के RIMS अस्पताल लाया गया था। दोनों को कैदी वार्ड में रखा गया था। दोनों का इलाज मेडिसिन के डॉक्टर कर रहे थे।

हजारीबाग पुलिस को भी दे दी गयी सूचना

उग्रवादी अमित को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) किया था। मशरूर आलम खान को हजारीबाग पुलिस ने छेड़खानी के आरोप (Rape Accused) में गिरफ्तार (Arrest) किया था। दोनों के फरार होने की सूचना गुमला और हजारीबाग पुलिस को भी दे दी गयी है।

संभावित ठिकानों पर छापेमारी

थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। कैदियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article