चेक डैम में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत

मृत छात्रों की पहचान जमशेदपुर निवासी शोभित सिंह (18) और सृजन कुमार (17) के रूप में हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के जिलिंगगोड़ा चेक डैम (Check Dam) में नहाने के क्रम में दो छात्रों के डूबने से मौत (Students Death Due To Drowning) हो गई है। घटना सोमवार की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।

मृत छात्रों की पहचान जमशेदपुर निवासी शोभित सिंह (18) और सृजन कुमार (17) के रूप में हुई है। सृजन कुमार मानगो डिमना रोड के न्यू सुभाष कॉलोनी का रहने वाला था। वहीं शोभित सिंह बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर का रहने वाला था। शोभित MNPS में 12वीं का छात्र था।

स्थानीय लोगों ने डैम से निकाला शव

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्र अपने छह मित्रों के साथ डैम में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों छात्र गहरे पानी में डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से चेक डैम में डूबे दोनों छात्रों के शवों (Students Dead Bodies) को बाहर निकाला गया।

TAGGED:
Share This Article