पलामू में हुए सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। घटना दंगवार-जपला मुख्य मार्ग पर हुआ है। दो व्यक्ति जख्मी भी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार घटना दंगवार-जपला मुख्य पथ के बराही मोड़ के पास घटित हुई। मृतकों में पंकज कुमार पासवान (19) और रंजीत कुमार पाठक (19) के नाम शामिल हैं। घायलों दीपक मेहता और टिकरी के सूरज कुमार को मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है।

Share This Article