लातेहार मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की मौत

कैदी की मौत की सूचना पर MDM शेखर कुमार ने लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव को मजिस्ट्रेट के रूप में सदर अस्पताल भेजा

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: मंडल कारा (Divisional Jail) में बंद विचाराधीन कैदी (Under Trial Prisoner) सेन्धु मुंडा की शनिवार को सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था।

सेन्धु मुंडा चंदवा के हेसला गांव का रहने वाला था। वह 4 दिन पूर्व चंदवा प्रखंड में डायन बिसाही के शक में दंपति हत्याकांड का आरोपित था।

इसी मामले में 4 दिन पहले वह जेल में आया था। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह उसे मिर्गी का दौरा आया और वह बेहोश हो गया।

वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ मृतक कैदी के शव का पोस्टमार्टम

जेल के अस्पताल में इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लातेहार सदर अस्पताल (Latehar Sadar Hospital) में पदस्थापित डॉक्टर श्रवण महतो ने बताया कि कैदी को मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिससे उसकी मौत हुई है।

कैदी की मौत की सूचना पर MDM शेखर कुमार ने लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव को मजिस्ट्रेट के रूप में सदर अस्पताल भेजा।

घटना की जानकारी मृतक कैदी के परिजनों को भी दे दी गई है। वीडियो रिकॉर्डिंग (Video Recording) के साथ मृतक कैदी के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Share This Article