HomeविदेशUnited Nations ने की पुतिन से शांति की अपील, Ukraine के मित्र...

United Nations ने की पुतिन से शांति की अपील, Ukraine के मित्र देश कर रहे जवाब की तैयारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कीव: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद नाटो व अमेरिका सहित यूक्रेन के मित्र देश जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से शांति का एक मौका देने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र संघ और नाटो व अमेरिका सहित पश्चिमी देशों की तमाम कोशिशों के बावजूद रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल ही दिया है।

रूस के हमले से यूक्रेन धू-धू कर जल रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ट्वीट कर कहा कि वे दिल की गहराइयों से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बस एक बात कहना चाहते हैं।

ट्वीट में उन्होंने लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन आप अपनी सेनाओं को रोक लीजिए। शांति को एक मौका दीजिए, पहले ही बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं।”

इस बीच यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर नाटो ने जोरदार जवाब देने की तैयारी की है। माना जा रहा है कि नाटो के सदस्य तीस देश एक साथ रूस पर हमला कर सकते हैं।

अलग अलग देशों के बयानों से भी ऐसे संकेत मिल रहे हैं। कनाडा ने यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा करने के साथ रूस से अपनी सेना वापस बुलाने का अनुरोध किया है।

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की है। राष्ट्रपति पुतिन ने खूनखराबे का रास्ता चुना है।

इंग्लैंड और उसके सहयोगी मजबूती से जवाब देंगे। जर्मनी ने भी यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने का संदेश दिया है।

spot_img

Latest articles

RIMS में MHA कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 10 सीटों पर होगा एडमिशन

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) ने मास्टर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (MHA) कोर्स के...

ड्रोन से आए हथियारों का खुलासा : झारखंड पुलिस ने पकड़ी बड़ी Glock पिस्तौल तस्करी

Ranchi : झारखंड पुलिस ने मृत गैंगस्टर अमन साहू के गैंग के खिलाफ एक...

सुर्ख़ियों में वन भूमि घोटाला: 5 करोड़ का लेनदेन, IAS विनय चौबे की बेल खारिज

Forest land scam : रांची : हजारीबाग के चर्चित वन भूमि घोटाले में जेल...

नकली दवाओं के खिलाफ झारखंड में बड़ा अभियान, सीआईडी का कड़ा आदेश

Jharkhand launches major campaign against fake medicines : रांची : झारखंड में नकली, प्रतिबंधित...

खबरें और भी हैं...