Latest Newsझारखंडहेमंत सोरेन को ED के समन और विधायकों पर IT RAID के...

हेमंत सोरेन को ED के समन और विधायकों पर IT RAID के विरोध में UPA का धरना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री (Chief Minister) को भेजे गए ED के समन और विधायकों पर हो रही जांच एजेंसियों की कार्रवाई का विरोध में सोमवार को गठबंधन दलों (UPA) के नेताओं ने राजभवन (Rajbhawan) के समक्ष धरना दिया।

इस प्रदर्शन में झामुमो (JMM), कांग्रेस (Congress) और राजद (RJD) के नेताओं और कार्यकर्ता ने भाग लिया।

राज्यपाल की जिम्मेदारी कि वह किसी के दबाव में ना आए

मौके पर मंत्री मिथलेश ठाकुर (Mithlesh Thakur) ने कहा कि हमारे नेताओं को उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) से बड़ी राहत मिली है।

अब राज्यपाल (Governor) की जिम्मेदारी बनती है कि वे किसी भी दबाव में ना आएं।

वे एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं। जरूरी है कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) और राज्य की जनता को न्याय दिलाएं।

ED, IT की कार्रवाई को लेकर मंत्री ने कहा कि राज्य की जनता अपने नेता के पक्ष में आवाज बुलंद कर रही है।

बाबा साहेब के संविधान को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है

प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा कि कांग्रेस ने देश का संविधान (Constitution) बनाया है। आज बाबा साहेब (Baba Saheb) के संविधान को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

लोकतंत्र (Democracy) की हत्या की कोशिश हो रही है। आज झारखंड (Jharkhand) की चुनी हुई सरकार को हटाने की साजिश हो रही है। यह हम कतई नहीं होने देंगे।

BJP कार्यकर्ताओं के एक- एक काले कारनामों को जनता के बीच रखो

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की (Bandu Tirkey) ने कहा कि हमलोग जांच का विरोध नहीं करते हैं।

भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ हमलोग भी हैं लेकिन अगर राजनीतिक प्रतिशोध झारखंड में करोगे तो कुचल दिए जाओगे।

BJP कार्यकर्ताओं के एक- एक काले कारनामों को जनता के बीच रखो। हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल पूरा होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम सौंपा ज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) के माध्यम से गठबंधन दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

सौंपे ज्ञापन में सहयोगियों दलों ने केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में झामुमो सांसद विजय हांसदा, जोबा माजी, विधायक मथुरा महतो, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई नेता उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...