Latest NewsUncategorizedपुराने हो चुके आधार नंबर को तुरंत कराएं अपडेट, वरना नहीं मिलेगा...

पुराने हो चुके आधार नंबर को तुरंत कराएं अपडेट, वरना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारत (India) के हर नागरिक के ये खबर काफी अहम है। क्योंकि इससे हर तबके के लोग जुड़े हैं।

यदि लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो वे देश में मिल रही सरकारी योजनाओं (Government Schemes) के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

जी हां, जिन लोगों के आधार नंबर (Aadhar Number) 10 साल पुराने हो चुके हैं, उन्हें अब अपने आधार कार्ड को अपडेट (Update) कराना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने वालों को सरकारी योजनाओं के लाभ वंचित कर दिया जाएगा।

केंद्र एवं राज्य की करीब एक हजार योजनाओं में आधार जरूरी

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने कहा, आधार नंबर (Aadhar Number) का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है, इसके लिए व्यक्तिगत नवीनतम विवरण के साथ आधार डाटा (Aadhar Data) को अपडेट (Update) कराना होगा ताकि आधार सत्यापन में असुविधा न हो। मालूम हो कि केंद्र एवं राज्य की करीब एक हजार योजनाओं में आधार जरूरी है।

आधार को ऑनलाइन(Online) के साथ केंद्र पर जाकर भी अपडेट करा सकेंगे। ऑनलाइन के लिए 25 जबकि केंद्र पर जाकर अपडेट कराने के लिए 50 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। जिन लोगों ने इन दस सालों के भीतर अपना आधार कार्ड अपडेट कराया है उन्हें इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

UIDAI ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सूचनाएं अद्यतन करने का काम ऑनलाइन या आधार केंद्रों पर जाकर दोनों तरीकों से किया जा सकता है। हालांकि उसने इसे अनिवार्य नहीं बताया है।

10 साल से आधार अपडेट ना करवाने वालों के लिए मुसीबत

UIDAI ने कहा, ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार दस साल पहले बनवाया था एवं उसके बाद इन सालों में कभी अपडेट (Update) नहीं करवाया है, ऐसे आधार नंबर धारकों से दस्तावेज अपडेट (Documents Update) करवाने का आग्रह किया जाता हैे।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...