गोड्डा में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, कई पुलिसकर्मी घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा : बोआरीजोर ललमटिया मार्ग पर आज दोपहर बाद सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रिय शीला मुर्मू (12) की सदर अस्पताल गुड्डा में मौत हो गई।

बताया गया है कि छात्रा गांधी मेमोरियल विद्यालय मंगरा से पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। उसके पिता बाघराय मुर्मू ने बताया कि हाईवा के नीचे दबी छात्रा घंटो जीवित रही लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर, घटना के बाद ग्रामीण इस कदर आक्रोशित हो गए कि वाहन चालक की पिटाई के बाद उनका गुस्सा पुलिसकर्मियों पर भी फुट पड़ा, जिसमें थाना प्रभारी कश्यप गौतम के साथ उपेन्द्र सिंह, सुबोध कुमार, पंचनानाद कर्मकार, नागेन्द्र सिंह आजाद, श्रवण पासवान सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इसके बाद महागामा एसडीएम जितेंद्र कुमार देव व एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी के नेतृत्व में महागामा, ललमटिया, मेहरमा, ठाकुर गंगटी व पथरगामा की पुलिस बल घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल में फंसे वाहन चालक सहित घायल पुलिस कर्मियों को मुक्त करा उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।

Share This Article