Latest Newsझारखंडगढ़वा में हंगामा, बाजार बंद, सड़कों पर इस तरह हो रहा बवाल

गढ़वा में हंगामा, बाजार बंद, सड़कों पर इस तरह हो रहा बवाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा: होली (Holi) के दिन बुधवार को गढ़वा (Garhwa) में एक युवक को पुलिस द्वारा बुरी तरह पीटे जाने के बाद हंगामा (Ruckus) हुआ था। इसका प्रभाव गुरुवार को भी पुरजोर रूप में सामने आ रहा है।

घटना के विरोध में कांडी बाजार (Kandi Bazar) बंद है। सैकड़ों लोग सड़कों पर टायर जलाकर बवाल मचा रहे हैं। कई सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया है।

जानकारी मिल रही है कि प्रखंड मुख्यालय कांडी (Block Headquarters Kandi) व जिला मुख्यालय के साथ साथ रांची, डेहरी, बंशीधर नगर, मझिआंव, मोहम्मद गंज आदि जगहों के लिए जानेवाली गाड़ियां नहीं चल रही हैं।

पुलिस ने होली जुलूस में बज रहे DJ को करा दिया था बंद

बता दें कि गढ़वा जिला (Garhwa District) के कांडी में बुधवार देर शाम होली का जुलूस निकाला गया था। जुलूस में बज रहे DJ का पुलिस ने विरोध किया। फिर इसे बंद करा दिया।

साथ ही मौके पर मौजूद युवक मिथिलेश कुमार (Mithilesh Kumar) की बुरी तरह पिटाई भी कर दी। युवक के शरीर पर कई जगह चोट आई है।

घायल युवक को एंबुलेंस (Ambulance) की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। इसी घटना के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने बुधवार को ही गुरुवार को कांडी बंद का ऐलान किया था।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...