अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन वियतनाम रवाना, जनवरी 2024 में फिर भारत आने की…

G-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन वियतनाम रवाना हो गए हैं। अब भारत को उनके अगले साल जनवरी में आने की प्रतीक्षा है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : G-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन वियतनाम रवाना हो गए हैं। अब भारत को उनके अगले साल जनवरी में आने की प्रतीक्षा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाइडन को जनवरी 2024 में भारत आने का न्यौता दिया है। बाइडन ने पीएम के न्योते को स्वीकार कर लिया है।

क्या है भारत की कोशिश

भारत की कोशिश है कि जनवरी 2024 में क्वाड के दो अन्य सदस्य देश जापान और आस्ट्रेलिया भी भारत आएं। जो बाइडन गणतंत्र दिवस के मेहमान बनें और भारत में गणतंत्र दिवस के आस-पास क्वॉड की बैठक हो।

यह नई दिल्ली की एक बड़ी कूटनीतिक कोशिश है। चीन इस फोरम से को नापसंद करता आया है। वह इसे अपने विरुद्ध इन देशों की गोलबंदी मानता है।

 

Share This Article