Homeझारखंडमहज 6 घंटे में रांची से पटना पहुंच जाएगी वंदे भारत ट्रेन,...

महज 6 घंटे में रांची से पटना पहुंच जाएगी वंदे भारत ट्रेन, 11 जून को ट्रायल रन…

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : देश में कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) शुरू हो जाने के बाद अब बिहार और झारखंड में दोनों राज्यों की राजधानी के बीच भी वंदे भारत ट्रेन बहुत जल्द चलने ही वाली है।

रांची (Ranchi) और पटना (Patna) के बीच चलने वाली भारत वंदे भारत ट्रेन मात्र 6 घंटे में आपको यात्रा पूरी कर आएगी।

इसके ट्रायल रन (Trial Run) का शिड्यूल जारी हो गया है।

पटना से शुरू होगा ट्रायल रन

पटना से 11 जून को सुबह 6.55 बजे ट्रायल रन शुरू होगा। यह ट्रेन सुबह 8.20 बजे गया पहुंचेगी। 11.30 बजे बरकाकाना पहुंच जाएगी।

दोपहर 1 बजे यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन (Ranchi Railway Station) पर पधारेगी। इस दौरान जहानाबाद, कोडरमा, हजारीबाग और मेसरा में भी ट्रेन का स्टॉपेज है।

अभी तक की प्लानिंग के मुताबिक गया में 10 मिनट और बरकाकाना में 5 मिनट ट्रेन रुकेगी।

इसी दिन रांची से पटना के लिए चलेगी

11 जून को ही रांची रेलवे स्टेशन से 14.20 बजे वंदे भारत ट्रेन पटना के लिए रवाना होगी। टाटीसिल्वे में बिना रुके के 3.30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी।

इसके बाद शाम 7 बजे गया और फिर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन को मेसरा, हजारीबाग, कोडरमा और जहानाबाद में प्रस्तावित स्टॉपेज पर रोका जाएगा।

रेलवे ने व्यवस्था सुनिश्चित करने का जारी किया पत्र

ट्रेन के संचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के CPTM ने दानापुर, मुगलसराय और धनबाद डिविजन के सीनियर डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर को पत्र जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

पत्र के मुताबिक दानापुर के एक ट्रैफिक इंसपेक्टर को पटना से गया तक फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करने को कहा गया है।

धनबाद डिविजन को गया से रांची जाने और लौटने के दौरान फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करना है।

spot_img

Latest articles

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

झारखंड विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, SSP ने जवानों को दिया खास निर्देश

SP Gave Special Instructions to the Soldiers: 5 दिसंबर से शुरू होने वाले झारखंड...

खबरें और भी हैं...

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...