Vastu Tips : इन 5 खास जानवरों को पालना होता है शुभ, घरों में होती है धन की वर्षा

News Aroma Media
3 Min Read

Vastu Tips : Vastu शास्त्र (Astrology) के अनुसार घर में इन खास पशु-पक्षियों को पालना शुभ माना जाता है। इन पशु-पक्षियों से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही मान्यता है कि कुछ बलाएं भी टल जाती हैं।

शहरों में लोग अपनी जरूरत और शौक (Hobby) के हिसाब से पशु-पक्षी पालते हैं। कुछ ऐसे पशु-पक्षी हैं जिनको घर में पालने से घर का वातावरण में सकारात्मक उर्जा (Positive Vibe) का निवास होता है।

आइए जानते हैं उन पशु-पक्षी के बारे में जो शुभता का प्रतिक होता है :-

कुत्ता

Vastu Tips: It is auspicious to nurture these 5 special animals, there is rain of wealth in homes

कुत्ते को भगवान भैरव का सेवक माना जाता है। माना जाता है कि कुत्ते को पालने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही धन के आगमन से रास्ते खुलते हैं। इसके अलावा कुत्ता परिवार के सदस्यों पर आने वाले संकट को अपने ऊपर ले लेता है।

मछली

Vastu Tips: It is auspicious to nurture these 5 special animals, there is rain of wealth in homes

- Advertisement -
sikkim-ad

फेंगशुई और वास्तु के अनुसार घर में मछली पालना बेहद शुभ माना जाता है। मछलियों को पालने से घर की दरिद्रता दूर होती है. इसके अलावा घर में पॉजिटिव एनर्जी प्रवेश करती है। एक्वेरियम में सुनहरी रंग की मछली रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ एक काले रंग की मछली भी रखना चाहिए। मछलियां परिवार के संकट अपने ऊपर ले लेती हैं।

कछुआ

Vastu Tips: It is auspicious to nurture these 5 special animals, there is rain of wealth in homes

वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुआ पालना गुडलक माना जाता है। घर में अगर कछुआ है तो समझिए आपके सारे काम आसानी से होते चले जाएंगे। इसका घर में होना आपके लक्ष्य प्राप्ति को और आसान कर देता है। कछुआ पालने से घर में वैभव और ऐश्वर्य भी बढ़ता है।

घोड़ा

Vastu Tips: It is auspicious to nurture these 5 special animals, there is rain of wealth in homes

वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़ा पालना लकी है। घोड़ा बेहद परिश्रमी और समझदार पशु है। अगर घोड़ा पालना संभव न हो तो कम से कम घोड़े की तस्वीर या मूर्ति लगाई जा सकती है।

खरगोश

Vastu Tips: It is auspicious to nurture these 5 special animals, there is rain of wealth in homes

वास्तु शास्त्र में खरगोश को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। खरगोश पालने से घर की निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। इसे पालने से घर में खुशहली बरकरार रहती है।

यह भी पढ़ें: Horoscope : आज इन राशियों के जीवन में आ सकता है भूचाल, देखें आज का अपना Rashifal

Share This Article