Latest Newsझारखंडरांची नगर निगम के खिलाफ बेमियादी हड़ताल पर वेंडर मार्केट के दुकानदार

रांची नगर निगम के खिलाफ बेमियादी हड़ताल पर वेंडर मार्केट के दुकानदार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची नगर निगम के आदेश के विरोध में अटल वेंडर मार्केट (Atal Vendor Market) के दुकानदारों ने गुरुवार को दुकानें बंद रखीं। दुकानदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं।

इस संबंध में वेंडर मार्केट के दुकानदार अशोक दास ने कहा कि जब हमलोग यहां पर आए थे, तब मेंटेनेंस का काम अच्छा चल रहा था।

अब निगम द्वारा मेंटेनेंस भी नहीं होता। हम दुकानदार खुद मार्केट का मेंटेनेंस कराते हैं। अब अचानक साइन बोर्ड हटाने का नोटिस चिपका दिया गया है।

अटल वेंडर मार्केट के 372 दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी

ऐसे में हमारी दुकानदारी नहीं चलेगी। हम इस मुद्दे को लेकर नगर निगम भी गए थे, लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया। इसलिए हमलोग आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

विक्की ने कहा कि वेंडर मार्केट को तीन साल हो गया। अब रिन्यूअल (Renewal) का समय आ गया है, लेकिन निगम ने बेतुका नोटिस चिपका दिया है। अटल वेंडर मार्केट के 372 दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी।

उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले फुटपाथ दुकानदारों को नगर निगम (municipal Corporation) की ओर से वेंडर मार्केट में दुकानें आवंटित की गई थीं।

अपर नगर आयुक्त ने दस जून को वेंडर मार्केट का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें उन्होंने देखा कि दुकानदार एक्सटर्नल लाइट और साइन बोर्ड लगाए हुए हैं।

इसके बाद निगम द्वारा नोटिस (Notice) चिपकाया गया कि सभी दुकानदार एक्सटर्नल लाइट और साइन बोर्ड हटाएं।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...