Homeझारखंडबहुत जल्द हेमंत सोरेन कहलायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री: दीपक प्रकाश

बहुत जल्द हेमंत सोरेन कहलायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री: दीपक प्रकाश

Published on

spot_img

रांची: BJP प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) जिला के डुमरिया प्रखंड के कार्यक्रम में शामिल हुए।

आक्रोश मार्च में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रकाश ने कहा कि जन भावनाओं को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (CM Hemant Soren) बहुत जल्द पूर्व मुख्यमंत्री कहलायेंगे।

झूठे वादे करके राज्य की जनता को बरगला कर सत्ता हासिल की

प्रकाश ने कहा कि राज्य की सरकार अपने मेनिफेस्टो (Manifesto) में झूठे वादे करके राज्य की जनता को बरगला कर सत्ता हासिल की है।

राज्य की वर्तमान सरकार ने एक भी अपने वादे को पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गयी जब BJP की पूर्व की सरकार के द्वारा राज्य के आदिवासी (Tribal) , पिछड़े को अनुबंध पर जो नौकरी दी गयी थी उसे भी छिनने का कार्य इस सरकार ने किया है।

हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड कायम किया है

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार (Corruption) का रिकॉर्ड कायम किया है।

एक जिला में एक हजार करोड़ का घोटाला उजागर हुआ है। बहन बेटियां अब अपराधियों (Criminals) और गुंडों से अपने घरों में सुरक्षित नहीं है। तीन वर्षों में पांच हजार से ज्यादा बलात्कार (Rape) की घटनाएं घटी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने BJP कार्यकर्ताओं को चुनौती दी है। भाजपा जब तक यह सरकार हट नहीं जाती तबतक आंदोलन करती रहेगी।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...