Jharkhand : मुखिया के जुलूस में हुई आतिशबाजी से ग्रामीण का घर जलकर राख

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: किसी की खुशी के पल दूसरे के कभी-कभी मुसीबत के कारण बन जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया बोकारो (Bokaro)  जिले के चंदनकियारी प्रखंड के लंका पंचायत से आ रही है। यहां पर खुशी में पटाखे बजाते समय एक चिंगारी ने पूरे घर को राख कर दिया।

जानकारी के अनुसार लंका पंचायत में नवनिर्वाचित मुखिया अंजना देवी (Anjana Devi) का विजय जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान समर्थन जमकर आतिशबाजी कर रहे थे।

 मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसी बीच एक चिंगारी लंका निवासी खुदीराम महतो (Khudiram Mahto) के घर लगने से पूरा घर राख में तब्दील हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई नहीं था, वरनार बड़े जानमाल का नुकसान हो सकता था।

के समय घर से सभी सदस्य जुलूस देखने के लिए घर से बाहर निकले हुए थे।

Share This Article