युवती की डेड बॉडी के साथ ग्रामीणों ने किया BIT मेसरा ओपी का घेराव

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : BIT मेसरा (BIT Mesra) ओपी क्षेत्र के रुदिया गांव से कल रविवार को एक युवती का शव (Dead Body) बरामद किया गया।

आज सोमवार को भड़के स्थानीय लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर युवती के शव के साथ Mesra ओपी का घेराव किया।

बता दें रविवार की सुबह शव ईंट भट्‌टे के पास एक कमरे से झूलता हुआ बरामद किया गया था। आसपास के लोग दुष्कर्म (Rape) के बाद हत्या (Murder) कर शव को लटकाने की आशंका जता रहे हैं।

युवती की डेड बॉडी के साथ ग्रामीणों ने किया BIT मेसरा ओपी का घेराव

काम पर गए हुए थे माता-पिता

स्थानीय लोग और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक BIT Mesra संस्थान से सटे एक ईंट भट्‌टा है। जो BIT Mesra ओपी क्षेत्र के रुदिया गांव में आता है।

यहां के एक घर से एक युवती का शव लटका हुआ मिला है। इस मामले में आशंका जतायी जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है, उसके बाद हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जिस युवती का शव बरामद हुआ है, उसके माता-पिता BIT में काम करते हैं। सुबह दोनों काम पर चले गए थे। कुछ देर बाद पिता को कोई काम पड़ा तो घर आये।

यहां देखा तो दरवाजा बाहर से बंद था। जिसके बाद वे दरवाजा खोल कर भीतर गए। भीतर जाने के बाद पिता ने बेटी के शव को फंदे से झूलता देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी।

TAGGED:
Share This Article