विधान परिषद चुनाव में VIP ने उतारे सात उम्मीदवार

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बढ़ी तल्खी के बाद बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मंत्री मुकेश सहनी के नेतृत्व वाली विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए राज्य में स्थानीय निकाय कोटे से हो रहे विधान परिषद के 24 में से सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

श्री सहनी की पार्टी वीआईपी ने रविवार को यहां अपने सात उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। हालांकि एक अन्य सूची जारी करते हुए वीआईपी ने 15 सीटों पर राजग के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है।

विधान परिषद के स्थानीय निकाय कोटे के लिए 24 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 के लिए 04 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। राजग में भाजपा 12 और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

वहीं, एक सीट केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के लिए छोड़ा गया है।

श्री सहनी ने अपने लिए राजग से सीटें मांगी थी लेकिन भाजपा-जदयू ने उनकी मांग को सिरे से ख़ारिज कर दिया था।

Share This Article