Vishal Malhotra ने साइरस सेज में खोले अहम राज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: टीवी एंकर, थिएटर पर्सनैलिटी और कॉमेडियन साइरस ब्रोचा के ऑडियो शो साइरस सेज में एक्टर विशाल मल्होत्रा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

विशाल मल्होत्रा जन्नत, इश्क विश्क, काल समेत कई फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।विशाल ने शो में एक एक्टर और एक निमार्ता के रूप में अपने करियर के बारे में बातचीत की।

विशाल ने हिप हिप र्हुे में काम किया था

इस एपिसोड में विशाल मल्होत्रा ने 90 के दशक में बाल कलाकार के तौर पर किए गए कामों का भी जिक्र किया। विशाल ने हिप हिप र्हुे में काम किया था।

उन्होंने मुंबई ट्रैफिक के बारे में भी बात की, कि कैसे ऑटो रिक्शा शहर में ट्रैफिक को बढ़ावा देते हैं। विशाल ने बताया कि बावजूद इसके वह रिक्शे से ही सफर करना पसंद करते हैं।

इसके अलावा विशाल ने कहा: पॉडकास्ट पर होना मेरे लिए एक शानदार अनुभव है, एक अभिनेता के रूप में यह नया और अनोखा है। मैं साइरस सेज शो का बड़ा फैन रहा हूं।

मैं हमेशा से इस शो में आना चाहता था। पॉडकास्ट को करने के बाद मुझे अपने फैंस की प्रतिक्रियाओं का इंतजार है।साइरस सेज एपिसोड आईवीएम पॉडकास्ट पर लाइव है।

Share This Article