रांची पुलिस लाइन में हुई विश्वकर्मा पूजा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के कांके रोड स्थित Police line में शनिवार को विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) का आयोजन किया गया।

इसमें DIG अनीश गुप्ता, SSP किशोर कौशल और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नौशाद आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने साथ मिलकर पूजन समारोह में भाग लिया।

पुलिस लाइन के पूरे परिसर में सफाई अभियान चलाया गया

सभी ने भगवान विश्वकर्मा (Lord Vishwakarma) से समाज में शान्ति बनी रहने की मन्नत मांगी। पूजन कार्यक्रम के पूर्व पुलिस लाइन के सभी छोटे बड़े वाहनों की धुलाई एवं साफ सफाई की गई।

साथ ही पुलिस लाइन के पूरे परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। पुलिस लाइन के सभी चालक और परिवहन शाखा के कर्मचारी, सार्जेंट मेजर अभिनव कुमार, सार्जेंट मेजर सुबोध गुप्ता, सार्जेंट मेजर आनंद राज खलको के अलावा Police Men’s Association के पदाधिकारियों के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article