Weater Update! झारखंड में 14 सितंबर तक हो सकती है बारिश, इन जिलों के लिए Alert जारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची और आसपास के इलाकों में 11 सितंबर से मानसून के जोरदार सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की गई है।

14 सितंबर तक बारिश (Rain) हो सकती है। पहले की तरह दक्षिण झारखंड (South Jharkhand) में कहीं-कहीं भारी बारिश (Heavy Rain) होने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से में बना साइक्लोनिक सरकुलेशन निम्न दबाव में परिवर्तित होकर व्यापक रूप धारण कर लिया है।

इसके उत्तर पश्चिमी दिशा में बढ़ने के आसार हैं। 10 दिसंबर तक इसके प्रक्रिया बनने की समाप्त हो जाएगी।

इससे रांची समेत पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में ज्यादा असर होगा।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पहले दो दिन कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Share This Article