झारखंड

झारखंड में एक बार फिर बदला मौसम का मूड, फरवरी में रिकॉर्ड गर्मी तो मार्च में बादल और बारिश, जानिए कारण

रांची: मार्च (March) का महीना सामान्य रूप से गर्मी (Summer) के प्रारंभ का समय होता है।

होली (Holi) के बाद गर्मी की स्थिति बन रही थी, लेकिन फरवरी में जहां मौसम ने गर्मी का रिकॉर्ड (Heat Record) बनाया था, वही मार्च में बादल और बारिश की स्थिति झारखंड में पैदा हो गई है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो भी रही है।

झारखंड में एक बार फिर बदला मौसम का मूड, फरवरी में रिकॉर्ड गर्मी तो मार्च में बादल और बारिश, जानिए कारण Weather mood changed once again in Jharkhand, record heat in February and clouds and rain in March, know the reason

क्यों हो रहा है ऐसा मौसम

मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) का कहना है कि अरेबियन सी (Arabian Sea) में थंडरस्ट्रॉम (Thunderstorm) के कारण झारखंड में कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

उन्होंने बताया कि राजधानी रांची (Ranchi) में 19 मार्च तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।

झारखंड में एक बार फिर बदला मौसम का मूड, फरवरी में रिकॉर्ड गर्मी तो मार्च में बादल और बारिश, जानिए कारण Weather mood changed once again in Jharkhand, record heat in February and clouds and rain in March, know the reason

रांची में अगले 6 दिनों मौसम पूर्वानुमान

14 मार्च : आंशिक बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 17°C

15 मार्च : आंशिक बादल छाए रहेंगे, गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 33°C और न्यूनतम तापमान 17°C

16 मार्च : आंशिक बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन (Cloud Thunder) के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 18°C

17 मार्च : आंशिक बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C, न्यूनतम तापमान 17°C

18 मार्च : आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है, अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 18°C

19 मार्च : आंशिक बादल छाए रहेंगे, गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं, अधिकतम तापमान 33°C, न्यूनतम तापमान 18°C.

इस दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लतेहार, लोहरदगा) और निकटवर्ती मध्य भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker