मौसम का मिजाज : रांची सहित कई जिलों में वज्रपात का Yellow Alert जारी, कल तापमान में होगा इजाफा

राज्य में अधिकतम तापमान में 03 से 05 डिग्री सेल्सियस (Celsius) तक की बढ़ोतरी धीरे धीरे होगी

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : Season गजब तरीके से अपना रंग-रूप बदल रहा है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र (Ranchi Meteorological Center) की ओर से रविवार को खूंटी, रांची, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में वज्रपात और मेघगर्जन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था।

मौसम वैज्ञानिक ने वज्रपात (Thunderclap), तेज हवा की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ के नीचे नहीं रहने की सलाह दी है।

प्रभावित जिलों के किसानों से मौसम साफ होने तक खेतों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

डाल्टनगंज का तापमान सबसे अधिक

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड (Record) किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 16.6 ℃ रांची में रिकॉर्ड किया गया।

रांची का अधिकतम तापमान 30.4℃, बोकारो का अधिकतम तापमान 26.1℃, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.5 ℃ , देवघर का अधिकतम तापमान 30.3℃, गिरिडीह का अधिकतम तापमान 29.6℃, गढ़वा का अधिकतम तापमान 31.6 ℃, रामगढ़ का अधिकतम तापमान 31.3℃ और सिमडेगा का अधिकतम तापमान 28.9 ℃ रहा।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा बोकारो के फुसरो में 52.2MM रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र के अनुसार, 3 फरवरी को मौसम साफ रहेगा।

राज्य में अधिकतम तापमान में 03 से 05 डिग्री सेल्सियस (Celsius) तक की बढ़ोतरी धीरे धीरे होगी

Share This Article