मौसम अपडेट : झारखंड के कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी, वज्रपात भी…

दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। चार अप्रैल को रांची का अधिकतम 33 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Season के बदलते मिजाज को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने झारखंड में पांच अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

बताया गया है कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी हिस्सा के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजेंगे और वज्रपात (Thunderclap) भी हो सकता है।

अधिकतम तापमान डाल्टनगंज का

31 मार्च से तीन अप्रैल तक जारी मौसम बुलेटिन (Weather Bulletin) के अनुसार बोकारो में 47.8, जमशेदपुर में 35.2, रांची में 30.2 और चाईबासा में 15.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

वहीं, डाल्टनगंज में 33-34 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

इसके बाद चाईबासा में 28-36, जमेशदपुर में 29-34, बोकारो में 26-33 और रांची में 30 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

रांची के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। चार अप्रैल को रांची का अधिकतम 33 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

7 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री Celsius तक पहुंच जाएगा।

Share This Article