इंडोनेशिया में भूकंप से मातम, मरने वालों का आंकड़ा 162, 700 घायल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जकार्ता: इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप (Indonesia Earthquake) में मरने वालों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 162 हो गया। चारों ओर मातम पसरा हुआ है।

Indonesia Earthquake

इस प्राकृतिक आपदा में 700 से अधिक लोग जख्मी हो गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 आंकी गई है। US Geological सर्वे ने कहा कि भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियानजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर केंद्रित था।

Indonesia Earthquake

पश्चिम जावा के शहर सियानजुर के सरकारी अधिकारी हरमन सुहरमन ने स्थानीय समाचार चैनल मेट्रो टीवी (News Channel Metro tv) को बताया कि क्षेत्र के अकेले एक अस्पताल में 162 लोगों की मौत हो गई है और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तमाम इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

राजधानी में ऊंचाई पर स्थित आवास ध्वस्त हो गए हैं

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी (National Disaster Mitigation Agency) ने कहा कि एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल, एक अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं सहित दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Indonesia Earthquake

हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। भूकंप के झटके ग्रेटर जकार्ता (Greater Jakarta) इलाके में भी महसूस किए गए। राजधानी में ऊंचाई पर स्थित आवास ध्वस्त हो गए हैं।

Share This Article