Latest Newsविदेशन्यूजीलैंड की Prime Minister ने खुद को किया आइसोलेट

न्यूजीलैंड की Prime Minister ने खुद को किया आइसोलेट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने खुद को कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद आइसोलेट कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ये एक्सपोजर इवेंट 22 जनवरी को केरीकेरी से ऑकलैंड की उड़ान एनजेड8273 के दौरान हुआ था। इस उड़ान को स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जोड़ा गया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रविवार को इस मामले के लिए संपूर्ण जीनोम सीक्वेसिग का अनुरोध किया गया है।

परिणाम से यह संकेत मिलने की उम्मीद है कि यह मामला कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का है।

बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री में कोरोना के लक्षण नहीं है और वह अच्छा महसूस कर रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के अनुसार, उनका रविवार को तुरंत टेस्ट किया जाएगा और मंगलवार तक उन्हें आइसोलेट कर दिया जाएगा।

न्यूजीलैंड की गवर्नर-जनरल सिंडी किरो और उनके स्टाफ के सदस्य भी बोर्ड में थे और वे सभी उसी निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

अर्डर्न और किरो वेटांगी डे प्रसारण के लिए वेतांगी नेशनल ट्रस्ट के निमंत्रण पर, वेटांगी संधि मैदान में अग्रिम फिल्मांकन करने के लिए नॉर्थलैंड में थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि न्यूजीलैंड में शनिवार को कोरोना के 97 नए मामले सामने आए।

देश में महामारी की शुरूआत से अब तक कोरोना के 16,146 मामले दर्ज किए गए, जिसमें से 52 मौतें हुई हैं।

न्यूजीलैंड वर्तमान में कोरोना सुरक्षा ढांचे के तहत उच्च रेड सेटिंग्स पर है। रेड सेटिंग्स में, कई इनडोर वातावरण में फेस मास्क अनिवार्य हैं और सभा 100 लोगों तक सीमित है

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...