Latest NewsविदेशWHO का Alert, ब्रिटेन में बढ़ सकते हैं मंकीपॉक्स के मामले

WHO का Alert, ब्रिटेन में बढ़ सकते हैं मंकीपॉक्स के मामले

spot_img
spot_img
spot_img

लंदन: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी जारी की है कि ब्रिटेन में मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) के मामले बढ़ सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारी इस वायरस का पता लगा रहे है, जो अब तक नौ लोगों को प्रभावित कर चुका है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, वर्तमान में उपलब्ध जानकारी के आधार पर, ऐसा माना जा रहा है कि संक्रमण के मामले ब्रिटेन में स्थानीय रूप से प्राप्त हो रहे हैं।

मामलों में मुख्य रूप से समलैंगिक संबंध बनाने वाले पुरुष शामिल हैं

वायरस का प्रसार किस स्तर पर है, इसे अभी बताया नहीं जा सकता। लेकिन आगे इसकी पहचान की संभावना है।

6 मई को एक ही घर से तीन मामले मिले थे। इसके कुछ दिनों बाद चार और मामले सामने आए थे। इनके अलावा, संक्रमित मामले एक लंदन से और एक इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व में मिले थे।

यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने बुधवार को कहा कि इंग्लैंड में 6 से 9 मई के बीच मंकीपॉक्स के कई मामले सामने आए। हाल के मामलों में मुख्य रूप से समलैंगिक संबंध बनाने वाले पुरुष शामिल हैं।

यूकेएचएसए के मुख्य चिकित्सा सलाहकार सुसान हॉपकिंस ने कहा कि हम स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सलाह प्रदान करने के लिए मामलों को करीब से जानने की कोशिश कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

7000 बच्चों के जीवन में शिक्षा की उजास भर रहे पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ अरूण उरांव

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले हो रहा 141 रात्रि पाठशालाओं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

खबरें और भी हैं...