Latest NewsविदेशMonkeypox के खिलाफ सामूहिक टीकाकरण की सिफारिश से WHO का इनकार

Monkeypox के खिलाफ सामूहिक टीकाकरण की सिफारिश से WHO का इनकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जेनेवा: World Health Organization (WHO) ने विश्व के 78 देशों में मंकीपॉक्स फैलने के बीच इस संक्रामक के खिलाफ सामूहिक टीकाकरण (Vaccination)की सिफारिश करने से इनकार किया है।

WHO के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने बुधवार को कहा कि “डब्ल्यूएचओ मंकीपॉक्स वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में आने वालों के लिए टारगेट वैक्सीनेशन (Vaccination) की सिफारिश करता है।

इसके अलावा उन लोगों को वैक्सीन देने की सिफारिश करता है, जो उच्च जोखिम में हैं। इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कुछ लैब कर्मचारी और ऐसे लोग शामिल हैं जिनके कई सेक्सुअल पार्टनर हैं।

उन्होंने साफ कहा कि इस समय डब्ल्यूएचओ Monkeypox के खिलाफ सामूहिक टीकाकरण की सिफारिश नहीं करता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अब तक पांच मौतों की सूचना मिली

मंकीपॉक्स के खिलाफ टीकाकरण को लेकर WHO प्रमुख ने कहा कि चेचक का टीका है, जिसे एमवीए-बीएन कहा जाता है।

इसे Canada, यूरोपीय संघ और अमेरिका में मंकीपॉक्स के खिलाफ इस्तेमाल करने की अनुमति मिली है। दो अन्य टीके, एलसी16 और एसीएएम 2000 पर भी विचार किया जा रहा है।

टेड्रोस (Tedros) ने कहा कि अगर देश, समुदाय और व्यक्ति खुद को सजग रखते हैं, जोखिमों को गंभीरता से लेते हैं और संक्रमण को रोकने और कमजोर लोगों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाते हैं, तो यह एक ऐसा प्रकोप है, जिसे रोका जा सकता है।

डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुसार अब तक विश्व के 78 देशों से Monkeypox के 18 हजार से अधिक मामले आ चुके हैं।

इनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मामले यूरोपीय क्षेत्र से और 25 प्रतिशत अमेरिका (America) के क्षेत्र से सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अब तक पांच मौतों की सूचना मिली है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...