Latest NewsUncategorizedथोक महंगाई दर मई में बढ़कर रिकॉर्ड 15.88 फीसदी के स्तर पर...

थोक महंगाई दर मई में बढ़कर रिकॉर्ड 15.88 फीसदी के स्तर पर पहुंची

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: महंगाई के र्मोचे पर आम आदमी (Common man) को झटका देने वाली खबर है। थोक महंगाई दर मई में बढ़कर 15.88 फीसदी के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

इस साल अप्रैल में थोक महंगाई 15.08 फीसदी थी, जबकि पिछले साल मई में यह 13.11 फीसदी थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में जानकारी दी कि थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर मई 2022 में बढ़कर 15.88 फीसदी के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ने और कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोत्तरी से थोक महंगाई दर में लगातार 14वें महीने दो अंकों से ऊपर बनी हुई है। दरअसल, अप्रैल 2021 से थोक महंगाई दर दो अंकों में बनी हुई है।

किसकी कितनी रही महंगाई

मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि मई, 2022 में थोक महंगाई (wholesale inflation) की उच्च दर मुख्य रूप से खनिज तेलों, कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस, खाद्य पदार्थो, मूल धातुओं, गैर-खाद्य वस्तुओं, रसायनों और रासायनिक उत्पादों तथा खाद्य उत्पादों आदि की कीमतों में पिछले साल के इसी महीने में बढ़ोत्तरी के कारण है। दरअसल थोक महंगाई पिछले तीन महीने से लगातार बढ़ रही है।

आंकड़ों के मुताबिक मई में खाद्य पदार्थों की महंगाई 12.34 फीसदी रही। इस दौरान सब्जियों, गेहूं, फलों और आलू की कीमतों में एक साल पहले की तुलना में तेज वृद्धि हुई है।

सब्जियों के दाम 56.36 फीसदी, गेहूं की कीमत 10.55 फीसदी और अंडा, मांस तथा मछली की कीमतों में 7.78 फीसदी की वृद्धि हुई है।

ईंधन और बिजली (Fuel And Electricity) की महंगाई 40.62 फीसदी थी, जबकि विनिर्मित उत्पादों और तिलहन में यह महंगाई क्रमशः 10.11 फीसदी और 7.08 फीसदी रही। साथ ही कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की महंगाई मई में 79.50 फीसदी रही है।

उल्लेखनीय है कि मई 2022 में खुदरा महंगाई दर मामूली गिरावट के साथ 7.04 फीसदी थी, जो लगातार पांचवें महीने रिजर्व बैंक ऑफ इडिया (RBI) के निर्धारित लक्ष्य से ऊपर रही है।

हालांकि महंगाई पर काबू पाने के लिए RBI ने अपनी प्रमुख नीतिगत ब्याज दर में मई में 0.40 फीसदी और जून में 0.50 फीसदी का इजाफा किया है।

spot_img

Latest articles

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

खबरें और भी हैं...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...