लोहरदगा में डायन बिसाही के आरोप में विधवा महिला की हत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: सेरेंगदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर डायन (WITCH) बिसाही बताकर विधवा महिला होलो देवी (55) को लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया।

इसके बाद महिला को जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर से लाठी डंडे से पीटकर मार डाला। हत्या (Murder) के बाद महिला के शव को बोरी में भरकर सीमावर्ती सेन्हा थाना क्षेत्र के धारधरिया जलप्रपात के ऊपर से नीचे फेंक दिया गया।

जानकारी के अनुसार सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में माह जनवरी से अभी तक बीमार होने के कारण गांव के ही पांच लोगों की मौत हो गई थी, जिसका आरोप ग्रामीणों ने गांव की ही रहने वाली होलो देवी पर जादू टोना डायन बिसाही कर मारने का आरोप लगाया।

लाठी डंडे से महिला होलो देवी की पिटाई शुरू कर दी

मृतक के परिजन चंद्रमणि देवी और भोला खैरवार ने बताया कि गणेशपुर में नौ जून की सुबह छह ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई।

यह बैठक शाम तक चली, जहां होलो देवी को डायन बताकर मौत की सजा सुनाई गई। ग्रामीणों ने लाठी डंडे से महिला होलो देवी की पिटाई शुरू कर दी।

इसके बाद अधमरा हालत में जहरीला पदार्थ खिलाकर पिटाई की गई। महिला की मौत मौके पर ही हो गई। मौत के बाद शव को बोरी में बंद कर सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरधरिया जलप्रपात (Dharadharia Falls) में ऊपर से नीचे फेंक दिया।

सेन्हा थाना पुलिस और मुख्यालय DSP मौके पर पहुंचे और शव (Dead Body) को कब्जे में लिया। इस कांड में 30 से ज्यादा लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

Share This Article