पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, नाबालिग लड़की से दूसरी शादी…

पीड़िता रेखा देवी ने बताया कि धमेंद्र साव से उसकी शादी 2 साल पहले लॉकडाउन (Lockdown) के समय हुई थी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: आपसी यकीन पर सफल होता है दांपत्य जीवन (Married Life)। पति पत्नी पति और पत्नी पति पर विश्वास करे, तो ही जीवन की गाड़ी ठीक से आगे बढ़ पाती है।

गड़बड़ी होने पर गड़बड़ रिजल्ट सामने आता है। ऐसा ही हुआ है धनबाद (Dhanbad) जिले के ईस्ट बसुरिया (East Basuria) की रेंगनी बस्ती में एक दंपती के साथ।

यहां की रेखा देवी ने अपने पति धर्मेंद्र साहू पर मारपीट करने व नाबालिग लड़की से दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है।

2 साल पहले लॉकडाउन में हुई थी शादी

महिला ने ईस्ट बसुरिया ओपी में इसकी शिकायत दर्ज की है। उसने 19 अप्रैल को परिजनों के साथ धनबाद पहुंचकर मीडिया को अपना दुखड़ा सुनाया।

पुलिस के वरीय अधिकारियों से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़िता रेखा देवी ने बताया कि धमेंद्र साव से उसकी शादी 2 साल पहले लॉकडाउन (Lockdown) के समय हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद से ही पति दहेज की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर उसके साथ अक्सर मारपीट भी करता था। अब जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

TAGGED:
Share This Article