जमशेदपुर में ‘पत्नी प्रताड़ित पति’ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर में पत्नी से प्रताड़ित पति की संदिग्ध परिस्थितियों में कल शुक्रवार की रात मौत (Death) हो गई है। मृतक का नाम रूपलाल गुनिया (25) है।

उसकी शादी 1 साल पहले ही बस्ती की रेवती कैवर्त (Revathi Kaivart) से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था। वहीं एक सप्ताह पहले दोनों पति-पत्नी के बीच चाकूबाजी की घटना भी हुई थी।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई

जिसमें पत्नी रेवती कैवर्त ने पति रूपलाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। और जब बीती रात पति की मौत (Death) हो गई तो इस बात को लेकर बस्ती के लोग थाना पहुंच कर विरोध जताया।

पुलिस (Police) मामले की छानबीन में जुट गई है और सभी सिरे से मामले की जांच कर रही है।

TAGGED:
Share This Article