रंगदारी वसूलने वालों को जेल भेजेंगे: देवेंद्र फडणवीस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) मंत्री Devendra Fadnavis ने कहा कि राज्य में वसूली करने वालों को जेल में भेज दिया जाएगा।

इस तरह की कार्रवाई पहले से ही शुरू कर दी गई है।

इसी कड़ी में पुलिस माथाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम पर पैसा वसूलने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

नरेंद्र पाटिल की वजह से 50 हजार मराठा युवाओं को मिला उद्यमी बनने का मौका मिल सका

 

Navi Mumbai के तुर्भे में रविवार को माथाड़ी नेता अन्नासाहेब पाटिल की 89वीं जयंती के मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने यह बात कही है।

Devendra Fadnavis ने कहा कि अन्नासाहेब पाटिल एक महान नेता थे, जिन्होंने माथाडी कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए काम किया।

माथाड़ी नेता नरेंद्र पाटिल की वजह से 50 हजार मराठा युवाओं को मिला उद्यमी बनने का मौका मिल सका है।

अगर इससे पहले इसी तरह का प्रयास किया गया होता आज 2 से 2.5 लाख माथाड़ी उद्यमी होते। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि माथाड़ी वर्कर्स हाउस के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

साथ ही फडणवीस ने अन्नासाहेब पाटिल वित्तीय निगम की जिम्मेदारी नरेंद्र पाटिल को दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) से की है।

Share This Article