झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से, अधिसूचना जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से आरंभ होगा। राज्यपाल रमेश बैस ने गुरुवार को इसकी स्वीकृति प्रदान की।

इसके बाद शीतकालीन सत्र की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा।

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से, अधिसूचना जारी

इस दौरान पांच दिनों तक सत्र की कार्यवाही होगी। सत्र के दौरान 17 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2021-2022 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

पहले दिन 16 दिसंबर को सत्र की कार्यवाही की शुरूआत में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित आदेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे और शोक प्रकाश होगा।

20 दिसंबर को वाद-विवाद के बाद दूसरे अनुपूरक बजट को पारित किया जाएगा। 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल निर्धारित है।

इसके अलावा सामान्य कामकाज सहित प्रश्नकाल, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आदि सत्र के दौरान लिए जाएंगे।

Share This Article