कोडरमा में वज्रपात से महिला की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: नवलशाही थाना (Navalshahi Police Station) क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत डगरनवां अंतर्गत ग्राम नवडीहा मे वज्रपात (Lightning) गिरने से एक महिला की मौत हो गयी।

मृतका की पहचान नवडीहा निवासी पारा शिक्षक रूपलाल सिंह की पत्नी बेबीया देवी (35वर्ष) के रूप मे की गयी है। घटना बुधवार के शाम की है।

घर पर अकेली थी महिला

मृतका सहिया दीदी के रूप मे काम करती थी। बता दें की बुधवार की शाम महिला अपने घर के झूठे बर्तन को धोने के लिए बाहर निकली।

उसी दौरान बारिश (Rain) के साथ हुए वज्रपात ने महिला को अपने चपेट में ले लिया, जिससे वह मूर्छित होकर वहीं गिर गयी।

घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था, जबकि उसके बच्चे पडोसी के घर में थे।

घर में कोई नहीं रहने के कारण महिला काफी देर तक मूर्छित पड़ी रही।

बारिश छूटने के बाद जब बच्चे अपने घर वापस लौटे तो महिला को गिरा हुआ पाया।

अंतिम में मिली पति को सुचना

बच्चों द्वारा आसपास के लोगों को सुचना देने के बाद महिला के पति को भी इसकी सूचना दी गयी।

जिसके बाद महिला का पति घर पंहुचा और आनन फानन में एम्बुलेंस (Ambulance) बुलाकर उसे समुदायिक स्वास्थ केंद्र मरकच्चो ले गए, जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।

मृतका के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share This Article