झारखंड

जमशेदपुर में COVID-19 से महिल की मौत

रांची: Jharkhand में कोरोना (Corona) धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। प्रदेश के 17 जिले अब तक इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 27 नए मरीज (New Patient) सामने आए हैं।

इसके बाद संक्रमित मरीजों (Infected Patients) की संख्या बढ़कर 166 हो गई है।

जमशेदपुर में COVID-19 से महिल की मौत- Woman dies of COVID-19 in Jamshedpur

संक्रमित महिला का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा

स्वास्थ्य विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को East Singhbhum में 73 वर्षीय महिला की मौत कोरोना (COVID-19) से हो गई। संक्रमित महिला का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल (Tata Motors Hospital) में चल रहा था।

तबीयत खराब होने के बाद 12 अप्रैल को यहां भर्ती किया गया था। महिला कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी। इससे पूर्व 11 मार्च को 86 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी।

कई स्थानों पर Mask लगा कर रहने की सलाह दी गई है। अस्पतालों में प्रवेश से पहले मास्क को एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में 908 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इस जांच में 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुी है।

जमशेदपुर में COVID-19 से महिल की मौत- Woman dies of COVID-19 in Jamshedpur

देवघर में 14 मरीज उपचाराधीन

कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा प्रकोप राजधानी रांची (Ranchi) में हैं। रांची में 63 मरीज अस्पताल में हैं। पूर्वी सिंहभूम में 28 और देवघर में 14 मरीज उपचाराधीन हैं।

पूर्वी सिंहभूम में पिछले 24 घंटे में 22, रांची में दो, सरायकेला में दो और कोडरमा में एक नया मरीज मिला है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker