लातेहार में सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरकर महिला घायल

जहां चिकित्सक के ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए महिला को रांची RIMS रेफर कर दिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: बालूमाथ थाना (Balumath Police Station) क्षेत्र के पाल्ही ग्राम के समीप हुई सड़क दुर्घटना (Road Accident) में बाइक से गिरकर महिला समसुन बीवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने मायके सेरका से अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल मुरमु लोहरदगा जा रही थी।

महिला को रांची RIMS रेफर कर दिया

इसी दौरान पाल्ही गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर अचानक गिर गई।

घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Balumath Community Health Center) लाया गया।

जहां चिकित्सक के ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए महिला को रांची RIMS रेफर कर दिया।

Share This Article