जमशेदपुर में पत्थर से कूचकर की महिला की हत्या

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपु: परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह एलबीएसएम कॉलेज के पीछे एक महिला की हत्या (Murder) कर उसके शव को दफना दिया गया।

महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। अधगड़े कब्र से शव को पुलिस ने निकाला और उसे पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए भेज दिया है।

महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गयी, लेकिन शव को ठिकाने लगाने के लिये एलबीएसएम कॉलेज के पीछे वाले हिस्से का उपयोग किया गया है।

डेढ फिट गडढा खोदा और शव उसमें ही दफनाकर फरार हो गए

पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। शव की सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में जब सुराग ढूंढना शुरू किया तो एक सीसीटीवी कैमरा से सुराग हाथ लगा।

इसमें पता चला कि शुक्रवार को दिन के 3 बजे के आस-पास शव को कॉलेज के पीछे दफनाया गया है। कॉलेज रोड से शव (Dead body) को एक डाला टेंपो से लेकर जाते हुए शुक्रवार दिन के 2.44 बजे देखा गया है।

इसके बाद टेंपो (Tempo) को लौटते हुये भी देखा गया जो खाली था। शव का पता तब चला जब उसके हाथ और मिट्टी से उपर आ गए।

दफनाने के लिए शव को डाला टेम्पो से लेकर आए बदमाशों ने आनन फानन में महज डेढ फिट ही गडढा खोदा और उसमें ही दफनाकर फरार हो गए।

Share This Article