चाईबासा IED विस्फोट में महिला की मौत

SP आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिम सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम (Chaibasa) जिले के गोइलकेरा थाना (Goilkera Police Station) और मुफस्सिल थाना (Mufassil Thana) के बॉर्डर पर स्थित मारीदिरी जंगल में शुक्रवार को IED की चपेट में आकर गांगी सुरीन की मौत हो गयी।

गांगी सुरीन पताहातु निवासी थी। महिला सुबह जंगल जा रही थी तभी नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आ गई।

पुलिस और CRPF की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी।

SP आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।

पुलिस और CRPF की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है।

Share This Article