हजारीबाग में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: चरही थाना क्षेत्र के चनारो पंचायत (Chanaro Panchayat) के पुरनापानी में सोमवार को महुआ पेड़ से लटकते हुए एक महिला का शव बरामद हुआ। हालांकि महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

चरही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव (Dead body) को पेड़ से उतारकर थाना ले आई और पहचान कराई जा रही है। महिला की उम्र 65-70 वर्ष बतायी जा रही है।

Share This Article