Homeझारखंडराज्य की महिलाओं में अपार क्षमता, आगे आएं महिलाएं: सुदेश महतो

राज्य की महिलाओं में अपार क्षमता, आगे आएं महिलाएं: सुदेश महतो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने कहा है कि झारखंड (Jharkhand) की दिशा और दशा बदलने के लिए महिलाएं (Women) आगे आये। राज्य की महिलाओं में अपार क्षमता है।

राज्य का नेतृत्व गलत हाथों में है। इसलिए महिला विकास, सुरक्षा और सशक्तिकरण की अनदेखी हो रही है। महतो रविवार को मांडू में आयोजित अखिल झारखंड महिला संघ (Jharkhand Mahila Sangh) के प्रतिनिधि सम्मेलन में बोल रहे थे।

Sudesh Mahto

उन्होंने महिलाओं से कहा कि हम आपकी ताकत का एहसास दिलाना चाहते हैं। आप स्वतः नेतृत्वकर्ता हैं, जो अपनी मेहनत, खुशी परिवार के लिए सौंप देती हैं।

एक परिवार से आगे बढ़कर संपूर्ण राज्य को खुशी और समान भागीदारी बनाने की जिम्मेदारी भी आप निभायें।

Sudesh Mahto

सम्मेलन में पूर्व मंत्री एवं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, डॉ देवशरण भगत, यशोदा देवी, नीरू शांति भगत, पार्वती देवी, वर्षा गाडी और यशोदा देवी (Yashoda Devi) सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Sudesh Mahto

ये प्रस्ताव हुए पारित

इस सम्मेलन में कई अहम राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए।

• हर प्रखंड में महिला थाना की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

Sudesh Mahto

• सभी प्रकार की नौकरियों (सरकारी एवं गैर सरकारी) में महिलाओं को 50 फीसदी का आरक्षण मिले।

• महिलाओं को संगठित, सशक्त एवं समृद्ध करने के लिए ठोस योजना बने तथा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव में महिलाएं बराबर की भागीदार बने।

Sudesh Mahto

• महिलाओं और बच्चों के लिए पूर्ण पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराना।

• महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वावलंबन की दिशा में चलाया जाए विशेष अभियान। स्वरोजगार के लिए कम ब्याज (Interest) पर ऋण की सुलभ उपलब्धता।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...