वरीयता के आधार पर कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा: विनोद पांडेय

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सह राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त विनोद कुमार पांडेय (Vinod Kumar Pandey) का रविवार को सम्मान समारोह (Felicitation Ceremony) आयोजित कर स्वागत किया गया।

मौके पर पांडेय ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को धैर्य और संयम रखना चाहिए। हमारा सम्मान कार्यकर्ताओं का सम्मान है। (Workers Respect) वरीयता के आधार पर सभी कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा।

डॉ हेमलाल कुमार मेहता ने कार्यक्रम का किया संचालन

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पार्टी के कार्यकारी अध्य़क्ष Hemant Soren की नेतृत्व में राज्य सरकार काम कर रही है, उसी प्रकार एक-एक कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा।

सम्मान समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया।

मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, पार्टी के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article