Homeअजब गज़बपैसे का क्या रोना भाई!, खोज निकालिए यह पालतू कुत्ता और पा...

पैसे का क्या रोना भाई!, खोज निकालिए यह पालतू कुत्ता और पा जाइए ₹11 करोड़

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बीजिंग: China में एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्‍ते (Pet Dog) को ढूंढने वाले को तकरीबन 11 करोड़ रुपये इनाम (Rs 11 Crore Reward) देने का ऐलान किया। कुत्ते का मात्र सुराग (Clue) देने वालों को 2 करोड़ रुपये देने का वादा किया।

कुछ दिनों के बाद वह कुत्‍ता मिल भी गया लेकिन उसके बाद जो हुआ, उसकी कल्‍पना किसी ने नही की थी। मामला चीन के हेनान प्रांत (Henan Province) का है।

जानकारी के मुताबिक, यांग नाम के एक शख्‍स का पालतू कुत्‍ता गुम हो गया था। 9 जुलाई को उसने सोशल मीडिया (Social Media) पर इसके बारे में जानकारी पोस्‍ट की।

पैसे का क्या रोना भाई!, खोज निकालिए यह पालतू कुत्ता और पा जाइए ₹11 करोड़-Brother, why cry for money, find this pet dog and get ₹ 11 crore

कुत्‍ते के बारे में महत्‍वपूर्ण सुराग देने पर तकरीबन 2 करोड़ रुपये

उन्‍होंने बताया कि यह एक सेवानिवृत्‍त कुत्‍ता है जो झेंग्झौ के बेइलोंग झील (Beilong Lake) क्षेत्र के पास से एक रात पहले लापता हो गया। अगर कोई उसे तलाशकर लाएगा तो पर्याप्‍त इनाम दिया जाएगा।

कुत्‍ते के बारे में महत्‍वपूर्ण सुराग (Clue) देने पर तकरीबन 2 करोड़ रुपये मिलेंगे। अगर कुत्‍ता मिल जाता है और सुरक्ष‍ित लौट आता है तो तकरीबन 11 करोड़ का इनाम (Reward) दिया जाएगा।

यांग ने कहा कि तियानलांग नाम का यह कुत्‍ता परिवार का करीबी सदस्य होने के अलावा काफी खास है। इसने देश के लिए भी योगदान दिया है। चेतावनी दी कि अगर किसी ने कुत्‍ते को चोट पहुंचाई तो न्‍याय पाने के लिए सबकुछ करेंगे और उस शख्‍स को सबक सिखाएंगे।

पैसे का क्या रोना भाई!, खोज निकालिए यह पालतू कुत्ता और पा जाइए ₹11 करोड़-Brother, why cry for money, find this pet dog and get ₹ 11 crore

वीचैट पर इनाम का ऐलान होते ही कई लोग कुत्‍ते की तलाश में

चीन की सोशल मीडिया वीचैट (Wechat) पर इनाम का ऐलान होते ही कई लोग कुत्‍ते की तलाश में निकल गए। कुछ लोग झील की ओर भी भागे।

उसी दिन दोपहर 3.40 बजे एक ग्रुप (Group) ने दावा किया कि उन्‍हें कुत्‍ता मिल गया है। इसकी पुष्टि भी हो गई। इतनी जल्‍दी कुत्‍ता मिल जाने के बावजूद यांग अपने वादे से मुकर गया।

उसने कुत्‍ता ढूंढने वाले को सिर्फ 56000 रुपये दिए। यांग ने कहा, उसने 10 Million युआन का इस्तेमाल एक स्टंट (Stunt) के रूप में किया, लेकिन चाहे वह 2 Million या 10 Million हो, यह एक असंभव दावा था। इसे पूरा नहीं किया जा सकता था।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...