झारखंड

झारखंड में 17 जिलों के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट जारी, कुछ जगह तेज बारिश…

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी तक सामान्य से 42 फीसदी कम वर्षा हुई है

रांची : रांची मौसम विभाग (Ranchi Meteorological Department) के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 से 6 जुलाई के बीच झारखंड की कई जगहों पर तेज बारिश (Heavy Rain) हो सकती है।

मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए रांची समेत राज्य के 17 जिलों में वज्रपात (Thunderclap) को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, सिमडेगा और रांची जिले के लिए Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी तक सामान्य से 42 फीसदी कम वर्षा हुई है।

झारखंड में 17 जिलों के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट जारी, कुछ जगह तेज बारिश…-Yellow alert of thunderstorm issued for 17 districts in Jharkhand, heavy rain in some places…

गोड्डा में सबसे अधिक बारिश

गत 24 घंटे में गोड्डा के पत्थरगामा (Pathargama) में सबसे अधिक 46.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अधिकतम तापमान चाईबासा जिले में 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) रांची में 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker