धनबाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अक्सर शराब पीकर पत्नी के साथ करता था मारपीट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह 10 नंबर न्यू कॉलोनी निवासी मुन्ना मंडल (32 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामद किया।

अक्सर होता था पत्नी के साथ झगड़ा

परिजनों ने बताया कि मुन्ना मंडल प्रतिदिन शराब (Wine) के नशे में धुत रहता था। इसे लेकर पत्नी के साथ अक्सर उसका झगड़ा भी होता था। 1 जनवरी की सुबह से ही वह घर से गायब था।

रात में शराब के नशे में घर लौटा और पत्नी के साथ मार- पीट करने लगा। विवाद बढ़ने पर पत्नी घर से निकल गई और पड़ोसी के घर में रात गुजारी।

सुबह जब पत्नी वापस घर पहुंची तो पति मुन्ना मंडल (Munna Mandal) को फंदे से लटकता देखा। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article