रांची में बाइक की टक्कर से युवक की मौत

दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है, इस संबंध में मृतक के परिजनों ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रातू थाना क्षेत्र के रातू-ठाकुरगांव सड़क पर मलमाडु के समीप शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक युवक की मौत (Youth Death) हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार ने एक युवक को टक्कर मार दिया। इस घटना में हुरहुरी निवासी युवक सलीम अंसारी की मौत (Salim Ansari Death) हो गई जबकि पल्सर बाइक चालक मलमाडु निवासी सुनील उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज झखराटांड़ स्थित निजी हॉस्पिटल (Private Hospital) में चल रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया

थाना प्रभारी सपन महथा (Sapan Mahatha) ने शनिवार को बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम लिए Rims भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Share This Article