Homeझारखंडरांची के हुंडरू फॉल में युवक डूबा, लड़की को लोगों ने बचाया,...

रांची के हुंडरू फॉल में युवक डूबा, लड़की को लोगों ने बचाया, लड़के की तलाश जारी

Published on

spot_img

रांची: सिकिदरी थाना क्षेत्र के हुंडरू फॉल (Hundru fall) में मंगलवार को पानी के तेज बहाव में एक लड़का और एक लड़की बहने लगे। उनके साथ आए अन्य लड़के-लड़कियों ने उनको बचाने की कोशिश की और शोर मचाया।

उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। पर्यटक मित्रों ने काफी मशक्कत कर पानी में बह रही लड़की को तो निकाल लिया लेकिन लड़का तेज बहाव में बह गया।

मिली जानकारी के अनुसार पांच लड़के और पांच लड़कियों का ग्रुप हुंडरु फॉल आया था। वे सभी फॉल के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान प्रेमचंद इंटर कॉलेज (Premchand Inter College) के बारहवीं का छात्र रितिक कुमार साहू और रामटहल चौधरी इंटर कॉलेज की छात्रा तन्नु कुमारी पावर हाउस के बाईपास के समीप नदी में डूबने लगे।

उनको डूबता देख उनके साथ आए अन्य छात्रों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन रितिक पानी के तेज बहाव में बह निकला। जबकि उसके साथ एक अन्य छात्रा को पर्यटनकर्मियों (Tourist workers) ने बचा लिया। पानी का बहाव तेज होने के कारण छात्र का कोई पता नहीं चल सका है।

घटना में बचाकर निकाली गयी लड़की को रिम्स भेज दिया गया

शव की खोज जारी है। रितिक मूल रुप से पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे का रहने वाला था, जबकि लड़की बारीडीह की रहने वाली बतायी जा रही है।

घटना के बाद गेतलसूद डैम से नहर को छोड़े जा रहे पानी को बंद करा दिया गया है। गोताखोरों को बुला लिया गया है, जो घटनास्थल के आसपास लगातार शव को तलाशने में जुटे हैं।

लड़के के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गयी है। घटना में बचाकर निकाली गयी लड़की को रिम्स भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव (Dead Body) की तलाश की जा रही है। एक छात्रा को बचा लिया गया है लेकिन एक छात्र का शव अबतक नहीं मिल पाया है।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...