खूंटी में हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना अंतर्गत करोवा गांव के समीप पक्की सड़क पर बुधवार शाम हुई एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में गंभीर रूप से घायल सागर मुंडा (35) की सदर अस्पताल खूंटी में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी।

मृतक अड़की थाना अंतर्गत सिंजुड़ी(पोटगड़ा) गांव का निवासी था। इस संबंध में मृतक की पत्नी गांगी मुंडाइन ने सदर अस्पताल (Hospital) में खूंटी थाना पुलिस को दिये गये बयान में बताया कि उसका पति सागर मुंडा गांव के ही मंगरा नाग नामक एक अन्य युवक के साथ बुधवार को मोटरसाइकिल (Motorcycle) से बंदगांव साप्ताहिक हाट गया था।

हाट से शाम को लौटने के दौरान घटनास्थल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गये।

दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उसके पति को घटनास्थल के आसपास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उठाकर इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल (Sadar Hospital) पहुंचाया।

दुर्घटना में पति के घायल होने की सूचना देर शाम फोन से मिलने पर वह और अपनी सास सिनगी नाग के साथ अस्पताल पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसके पति की मौत हो गयी।

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम (Postmortem) के उपरांत शव उसके स्वजनों को सौंप दिया गया।

Share This Article