रांची नामकुम में हुए सड़क दुर्घटना में युवक घायल

उसे गंभीर अवस्था में RIMS भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नामकुम थाना (Namkum Police Station) क्षेत्र के रांची- टाटा राजमार्ग (Ranchi- Tata Highway) के बरगांवा जैक गेट के समीप सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में उत्तम राम (27) गंभीर रूप से घायल हो गया।

वह बरियातू (Bariatu) का रहने वाला है।

बताया जाता है कि अज्ञात कार की चपेट में आने से पैदल चल रहा उत्तम राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

उसे गंभीर अवस्था में RIMS भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Share This Article