रांची की सड़क पर युवक ने जमकर मचाया उत्पात

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची : शहर के कोकर चौक के पास रविवार की अफरा तफरी का माहौल हो गया।

विछिप्त युवक अचानक आं जाने वाले लोगों पर ताबड़तोड़ पत्थर चला कर तोड़फोड़ करने लगा।

युवक ने लगभग घंटो सड़क पर जमकर उत्पात मचाया इस दौरान वह अचानक किसी वाहन के ऊपर चढ़ जाता तो कभी पत्थर लेकर आने जाने वाले वाहनों पर फेंकने लगता।

इस बीच कई बार युवक हादसे का शिकार होते होते हुए भी बाख गया।

इस घटना की जानकारी सदर थाना को लोगों ने दी। खबर मिलते ही पुलिस कोकर पहुची।

पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने हिम्मत करते हुए युवक को पकड़ लिया और उसके हाथ बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार विक्षिप्त युवक रांची के कोकर इलाके का ही रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही है।

Share This Article