गुमला में युवक की गला घोटकर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला:  घाघरा थाना क्षेत्रांतर्गत देवाकी गांव में शनिवार की रात राजू उरांव (17) की गला घोट कर हत्या (Murder) कर दी गई।

मृतक के पिता सीता उरांव ने बताया कि मैं और मेरा बेटा शाम में देवाकी डैम के किनारे स्थित अपने खेत में हल चलाकर घर लौटे थे।

बेटा मुझसे कुछ देर पहले हल बैल लेकर घर आया और खाना खाकर गांव की तरफ निकला गया।

इसके बाद मैं घर पहुंचा और खाना खाकर कुछ देर बेटे के आने का इंतजार करने लगे। काफी समय तक नहीं आने पर सोचा कि किसी दोस्त यार के यहां सो गया होगा।

मामले की जांच में पुलिस जुट गई है

रविवार की सुबह मैं अपने खेत को देखने के लिए डैम (Dam) के किनारे गया तो वहां देखा कि मेरे ही खेत में मेरे बेटे का शव पड़ा हुआ है।

उसके गले में रस्सी का निशान है। इसके बाद इसकी सूचना मैंने गांव वाले और घाघरा पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव (Dead body) को अंत्यपरीक्षण के लिए गुमला भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

Share This Article